छत्तीसगढ़ में हमारा काम 2007 में शुरू हुआ था
वर्तमान में हम बलोदा बाज़ार, बलरामपुर, बेमेतरा, धमतरी, जाँजगीर-चाँपा, जशपुर, रायगढ़, रायपुर और सरगुजा में कार्य कर रहे हैं। हमारे कामकाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और अन्य क्षेत्र शामिल हैं।


शिक्षा
हम विभिन्न माध्यमों से शिक्षकों से काम करते हैं। ये माध्यम हैं ब्लॉक और संकुल स्तर की कार्यशालाएँ, बाल शोध मेला, वालांटियर शिक्षक फॉरम, ग्रीष्म और शीतकालीन शिक्षक कैंप। छत्तीसगढ़ में दो अज़ीम प्रेमजी स्कूल भी संचालित हैं। एक धमतरी में और दूसरा रायगढ़ में।

44
टीचर लर्निंग सेंटर संचालित
14,135
आंगनवाड़ी शिक्षकों के साथ काम
36,046
स्कूल शिक्षकों के साथ काम
6,00,000+
बच्चों पर काम का प्रभाव
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप
इस स्कॉलरशिप की शुरुआत 2024 में वंचित पृष्ठभूमि की लड़कियों को कॉलेज शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। ये स्कॉलरशिप अब छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में लागू है।
स्वास्थ्य
हमने अपना कार्य अक्टूबर 2022 में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक में शुरू किया और अब चार ब्लॉकों में कार्यरत हैं (रायगढ़ में धरमजयगढ़ और लैलूंगा ब्लॉक; जशपुर में पत्थलगांव ब्लॉक, सूरजपुर में सीतापुर)। हमारा उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करके और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक सुनिश्चित कर, क्षेत्र के सबसे असुरक्षित परिवारों के स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करना है।
14
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल
109
उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल
3,76,510
लोगों तक सेवा उपलब्ध

क्रेच (शिशु घर)
इन क्रेच (शिशु घर) के माध्यम से, हम 7 माह से 3 वर्ष के कमजोर बच्चों के पोषण में सुधार लाना चाहते हैं। अभी हम छत्तीसगढ़ के 6 जिलों (बलरामपुर, धमतरी, जशपुर, रायगढ़, रायपुर और सरगुजा) में 390 क्रेच (शिशु घर) संचालित कर रहे हैं।
390
सक्रिय शिशु घर
5,500
शिशु नामांकित
आजीविका
हमने अपना काम 0222 में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक के चुनिन्दा संकुलों में शुरू किया है। हमारा उद्देश्य राज्य के सबसे वंचित लोगों की घरेलू आय में बिना जोखिम बढ़ाए टिकाऊ सुधार लाना है।
42
गाँव तक विस्तार
11,400
परिवारों तक पहुँच
38,000+
लोगों तक प्रभाव

हमारे अन्य कार्यक्षेत्र
अनुदान
हम छत्तीसगढ़ में 34 सहयोगी संस्थानों के साथ काम कर रहे हैं। ये संस्थान संवैधानिक मूल्य, अधिकार, भूमि और जंगल आदि मुद्दों पर काम कर रहे हैं।
हमारे साथ काम करें
अपने कौशल/ दक्षताओं और अपने उद्देश्य के अनुरूप नए पदों में अपने लिए चयन करें
दस्तावेज़ में दिये सभी आंकड़े अप्रैल 2025 के हैं, ये हर वर्ष परिवर्तित/ परिवर्धित होते हैं ।
