नोटिस और अलर्ट

noticeandAlerts

ऑनलाइन घोटालों/धोखाधड़ी वाले मेलों पर चेतावनी

हमें कई तरह के संभावित घोटाले या धोखाधड़ी के बारे में जानकारी है। इनमें कोई ख़ुद को अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन, अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, फिलैंथ्रोपी (इन सभी को मिलाकर “फ़ाउण्डेशन” कहा जाता है) या हमारे किसी पदाधिकारी और संस्थापक से जुड़े होने का दावा कर सकते हैं।

फ़ाउण्डेशन को वेब, ई-मेल, पोस्टल मेल, फैक्स और टेलीफ़ोन सहित धोखाधड़ी वाले पत्राचार के कई रूपों के बारे में पता है। यह सभी फ़ाउण्डेशन या उसके किसी पदाधिकारी और संस्थापक से होने या उससे जुड़े होने का दावा करते हैं। इन ई-मेल या पत्राचार में हमारी आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए लोगो, फोटो, लिंक, वरिष्ठ अधिकारियों के नाम या अन्य जानकारी शामिल हो सकती है। इसमें पैसे या संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी के लिए अनुरोध किया जा सकता है।

ऐसी गतिविधि के कुछ उदाहरण हैं:

  • फ़ाउण्डेशन की ओर से लत तरीके से दान का अनुरोध करना 
  • यह झूठा दावा करना कि फ़ाउण्डेशन ने प्राप्तकर्ता को अनुदान प्रदान किया है, और इस अनुदान को जारी करने के लिए पैसों या कोई संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी की माँग की करना 
  • फ़ाउण्डेशन परियोजनाओं में निवेश करने के लिए व्यक्तियों से धन की झूठी याचना करना 

कृपया सावधान रहें और फ़ाउण्डेशन या फ़ाउण्डेशन के कर्मचारी, अनुदान प्राप्तकर्ता, या भागीदार संगठन नीचे दिए गए काम कभी करें: 

  • अनुदान अवसर देने वाले व्यक्तियों से ख़ुद व्यक्तिगत रूप से संपर्क करना। 
  • अनुदान देते समय किसी भी प्रकार का प्रशासनिक, सदस्यता, प्रबंधन या अन्य शुल्क लेना 
  • ई-मेल, डाक द्वारा पत्र, टेलीफोन, फैक्स या व्यक्तिगत रूप से किसी भी प्रकार के पुरस्कार देना। 
  • सम्मेलनों या शिखर सम्मेलनों के लिए पंजीकरण शुल्क का अनुरोध रना। 
  • निवेश के अवसरों के लिए व्यक्तियों या अन्य लोगों से आग्रह रना। 
  • किसी भी समय दान मांगना। 
  • बैंक खातों के बारे में जानकारी या अन्य निजी जानकारी का अनुरोध करना। 

अगर आपको ऐसा कोई ई-मेल या पत्र मिला है या किसी ऐसे किसी घोटालेबाज़ ने आपसे संपर्क किया है या अनधिकृत ई-मेल आईडी और डोमेन नामों से जारी ऐसे घोटालों के बारे में पता चला है, तो कृपया हमें [email protected]. पर जानकारी दें।

इससे संभावित घोटाले के बारे में फ़ाउण्डेशन सचेत होगा और समय पर ज़रूरी कार्रवाई करने के लिए सक्षम बनेगा। हम आपको सलाह देते हैं कि किसी भी अनधिकृत ई-मेल आईडी या फ़ाउण्डेशन के अधिकृत प्रतिनिधि होने का दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति से प्राप्त किसी भी ई-मेल की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसका जवाब न दें।

फ़ाउण्डेशन के नाम के गैर-कानूनी या धोखाधड़ीपूर्ण इस्तेमाल से होने वाले नुक़सान के लिए फ़ाउण्डेशन किसी भी तरह से ज़िम्मेदार नहीं है।

© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।