फ़ाउण्डेशन में कई तरह के करियर ऑप्शन्स मौजूद हैं, जो काम करने के लिए रोचक और आकर्षक हैं।
फ़ाउण्डेशन में मौजूद इन भूमिकाओं में काम करने के लिए सामाजिक प्रतिबद्धता बेहद ज़रूरी है। यह भूमिकाएँ सामाजिक उद्देश्य के लिए काम करने का बेहतरीन मौका उपलब्ध कराती है। इन भूमिकाओं में समाज के लिए काम करने की व्यावसायिक संतुष्टि मौजूद है।
फ़ाउण्डेशन में करियर
फ़ाउण्डेशन की हर भूमिका में उत्कृष्टता के लिए सामाजिक प्रतिबद्धता और पेशेवर कर्मशीलता एक साथ काम करते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्रों में हमारी विशाल और व्यापक भागीदारी के लिए कुशल, समर्पित, जानकार और सामाजिक रूप से जागरूक व्यक्तियों के एक जत्थे की ज़रूरत है।
हमारे कार्यक्षेत्र पूरे भारत में फैले हुए हैं। इनमें से कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण और दूर-दराज़ की जगहों पर हैं। यह हमें कई तरह के अद्वितीय भौगोलिक क्षेत्रों, संस्कृतियों और भाषाओं का मिलाते हैं। एक न्यायसंगत, समतामूलक, मानवीय और सस्टेनेबल समाज के फ़ाउण्डेशन के दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता का धागा हमारी सभी भूमिकाओं और प्रोफ़ाइलों को एक साथ पिरोता है, फिर चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका या ग्रांट देने की प्रक्रिया में शामिल लोग क्यों न हों।

आप यहाँ प्रोफ़ेशनल और उच्च गुणवत्ता वाले सदस्य साथियों के साथ काम करेंगे। यहाँ आप अलग-अलग पृष्ठभूमियों, संस्कृतियों और कार्यक्षेत्रों से समान उद्देश्य के लिए साथ आए लोगों के विविधता से भरे वातावरण में काम करने के अनुभव से गुज़रेंगे।
यह शिक्षा, विकास और उससे जुड़े विचारों को सीखने, पढ़ने, चिंतन करने और उनसे जुड़ने की संस्कृति है।
हमारे कार्यालय में हर एक सदस्य के व्यक्तिगत विकास और कल्याण को व्यापक बेनिफ़िट प्रोग्रैम के ज़रिए मदद की जाती है।
क्या आप सामाजिक बदलाव लाने की कोशिशोें में हमारे साथ जुड़ना चाहेंगे? आइए, हमारे फ़ील्ड संस्थानों के साथ मिलकर काम करें।
विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के लिए योग्य उम्मीदवारों की आवश्यकता है। यहाँ उम्मीदवारों में सामाजिक क्षेत्र में काम करने चाहत और जज़्बा होने की उम्मीद की जाती है।
कृपया ध्यान रखें:
- अज़ीम प्रेमजी स्कूल में शिक्षक
अज़ीम प्रेमजी स्कूल संवैधानिक मूल्यों की बुनियाद के रूप में K-12 शिक्षा प्रदान करते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें
- रिसोर्स पर्सन – स्कूली शिक्षा । अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें
सरकारी स्कूली शिक्षा सिस्टम के ज़रिए दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर-से-बेहतर बनाने के लिए काम करना होगा।
- रिसोर्स पर्सन– स्वास्थ्य । अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें
सामुदायिक स्वास्थ्य पहल में भागीदारी व मदद करना और ब्लॉक स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को आवश्यक ज़रूरतमंद लोगों तक पहचाना में सक्रिय सहायता करनी होगी।
- रिसोर्स पर्सन – लाइवलीहुड (आजीविका) । अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें
ख़ासतौर पर मध्य भारत के आदिवासी समुदायों और सामान्य तौर पर सभी कमज़ोर और वंचित समुदायों की आजीविका के ज़रिए और अवसरों को बढ़ाने के लिए काम करना होगा।
स्कूल शिक्षक और रिसोर्स पर्सन – स्कूली शिक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार हर शनिवार आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं।
आप स्कूल शिक्षक बनना चाहते हैं?
छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, राजस्थान, और उत्तराखंड में चल रहे किसी एक अज़ीम प्रेमजी स्कूलों में आपके लिए अवसर उपलब्ध है।
संवैधानिक मूल्यों को महत्त्व देते हुए K-12 शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के बारे में हमारी समझ का अटूट हिस्सा हैं हमारे स्कूल।
हमारे शिक्षकों से सुनें
योग्यता :
- पूर्व प्राथमिक के लिए: स्नातक के साथ एन टी टी /मोंटेसरी या समकक्ष प्रशिक्षण
- प्राथमिक के लिए: स्नातक के साथ डी. एड/ डी. एल एड/ बी एड
- उच्च प्राथमिक के लिए: संबन्धित विषय में स्नातक के साथ बी एड
- सेकेन्डरी और सीनियर सेकेन्डरी के लिए: संबन्धित विषय में स्नातकोत्तर के साथ बी एड
- क्षेत्रीय भाषा के साथ अँग्रेजी में दक्षता
- न्यूनतम दो वर्ष का शिक्षण अनुभव
और जानें और आवेदन करें: https://bit.ly/SchoolTeacher-All
जॉब संबंधी अन्य जानकारी के लिए हमें लिखें: [email protected]
Join the Azim Premji Scholarship team!
We are inviting applications for the following roles:
Associate: Support application processing, maintain database and engage with scholarship applicants.
Eligibility:
- 2-5 years of work experience.
- Proficient with MS suite (Excel, Word and PowerPoint).
- Language proficiency in English and one or more regional languages is preferred.
Resource Person: Support and manage on-ground operations for Azim Premji Scholarship.
Eligibility:
- 6+ years of relevant experience, preferably in the development sector, banking, BPO, education, or hospitality domains.
- Strong operational and coordination skills with experience in running multi-stakeholder processes.
- Proven ability to handle large datasets, perform data cleaning, analysis, and derive insights.
- Language proficiency in English and one or more regional languages is preferred.
फ़ाउण्डेशन में ज़िंदगानी
समाज को और अधिक न्यायपूर्ण, समानता आधारित, मानवीय और टिकाऊ बनाने के लिए हम सबसे ज़्यादा वंचित और अभाव पूर्ण क्षेत्रों में काम करते हैं। हम जिन समुदायों के लिए काम करते हैं, उनके हालातों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए उद्देश्य और प्रतिबद्धता की गहरी भावना से हम प्रेरित हैं।
फ़ाउण्डेशन में ज़िंदगानी काफ़ी डायनामिक और विविधताओं से भरी है, जिसमें कई बार फ़ील्ड रिसर्च, परिचालन से जुड़े काम और सहयोगात्मक कामों पर हाथ आज़माना पड़ता है।
हमारा व्यापक उद्देश्य हमें हर दिन हमारे हिस्से का काम करने के लिए प्रेरित करता है। हमारा मकसद हमें अगली पीढ़ियों के लिए बेहतर रहने लायक जगह बनाने की उम्मीद ऊर्जा देती है।
ज़िंदगी का एक दिन...
फ़ाउण्डेशन में हर दिन अपने साथ जुनून और मक़सद के साथ आता है। सीखने, साथ काम करने और बदलाव के इस सफ़र में हमारे साथ जुड़ें।
इस सेक्शन के ज़रिए हम हमारे साथ काम करने वाले अलग-अलग लोगों से मिलते हैं और उनके किसी एक दिन भर के काम की झलकियाँ यहाँ पेश करते हैं। यह उनकी दुनिया, उनके काम, उनके सीखो और अनुभवों का झरोखा है।
नौकरी ढूँढ़ें और आवेदन करें
अपने कौशल और उद्देश्य के मुताबिक हमारी नौकरियों की सूची में से नौकरी खोजें। फ़ील्ड, स्वास्थ्य, ग्रांट्स, आजीविका, विश्वविद्यालय और इनेब्लिंग फंक्शन के व्यापक क्षेत्रों में नौकरियों का चुनाव करें।
प्रशंसापत्र
"Joining the Foundation’s Health team has been an enriching experience. I have explored diverse community healthcare models across states, gaining valuable insights. The Foundation fosters teamwork and offers vast opportunities to make a meaningful impact on the health of people."

"मैं सितंबर 2023 से फ़ाउण्डेशन के साथ हूँ। यहाँ काम करने का अनुभव शानदार रहा। यहाँ बेहतरीन वर्क कल्चर, जिससे मुझे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चुनौतियों से सार्थक तरीके से निपटने की आज़ादी मिली। इस आज़ादी से मुझे बहुत कुछ सीखने और आगे बढ़ने में मदद मिली।"

"फ़ाउण्डेशन से जुड़ना मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव रहा है। पहले दिन से मैं आदिवासी समुदायों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में सुधार लाने में लगा हुआ हूँ। मुझे उस टीम का हिस्सा होने पर गर्व है जो न केवल प्रतिबद्ध है, बल्कि सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य की खोज में लगातार लगी हुई है।"

"फ़ाउण्डेशन चर्चाओं व बातचीत के लिए से लिए सुरक्षित वातावरण मुहैया कराता है। यहाँ एक दूसरे के लिए काफ़ी सम्मान है। सभी साथ मिलकर काम करते हैं। मैं सोच भी नहीं सकती थी कि काम के दिन भी इतने ख़ुशनुमा हो सकते हैं, अगर मैं फ़ाउण्डेशन में काम नहीं कर रही होती।"

"मेरे काम ने मुझे देश के कोने तक ले गई। इसके ज़रिए मैंने कई नागरिक समाज संगठन जाना और समझा। उनके बेहद ज़रूरी कामों को जानने और उनके सफ़र में शामिल होकर भी मैंने काफ़ी कुछ सीखा।"

