फ़ाउण्डेशन से अनुदान पाने में आपकी रुचि के लिए धन्यवाद।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले कृपया नीचे दी गई जानकारी पढ़ें। हम समाज के सबसे संवेदनशील लोगों के लिए काम करने वाले गैर-लाभकारी संस्थाओं को कई सालों तक चलने वाला अनुदान देते हैं।
अनुदान के लिए हमारा क्या नज़रिया है; हम किन क्षेत्रों में काम कर रही संस्थाओं को अनुदान देते हैं, इसके बारे में अधिक जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें
आवेदन कैसे दें
- कृपया अपने संगठन के बारे में संक्षेप में जानकारी देने और आपसे संपर्क करने की जानकारी साझा करने के लिए NGO Registration Form भरें।
- अगर आपने अपने संगठन का विवरण सही-सही तरीके से दर्ज किया है और आपका ई-मेल पता सही है, तो आपको तीन कामकाजी दिनों के भीतर हमारे ग्रांट मैनेजमेंट पोर्टल पर लॉगिन से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।

छवि क्रेडिट: भागीदार संगठन, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन
- अगर आपको इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की सहायता की ज़रूरत है, तो कृपया [email protected] पर किसी भी वक्त संपर्क कीजिए।
- जब आप हमारे ग्रांट मैनेजमेंट पोर्टल पर लॉग इन कर लेते हैं, तो आप अपने संगठन के बारे में जानकारी देख सकते हैं और उसमें बदलाव कर सकते हैं। अनुदान के लिए दिया हुआ आवेदन भी आप वहाँ देख सकते हैं।
नोट: एनजीओ रजीस्ट्रेशन फॉर्म के उपयोग के दौरान बेहतर अनुभव पाने के लिए हम लैपटॉप या डेस्कटॉप ब्राउज़र का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
ध्यान दें: कृपया पैसे या संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी मांगने वाले धोखाधड़ी वाले ई–मेल/संचार से सावधान रहें। बात की कृपया तुरंत [email protected] पर रिपोर्ट करें।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
