अकसर पूछे जाने वाले सवाल (एफएक्यू)

FAQ

अकसर पूछे जाने वाले सवाल (एफएक्यू)

इस सेक्शन में हम फ़ाउण्डेशन में मौजूद अलग-अलग पदों की जानकारी देंगे। साथ ही यहाँ नौकरियों के आवेदन, साक्षात्कार की प्रक्रिया, नौकरी के दौरान मिलने वाले लाभ और मुआवज़ों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।

मुझे पुस्तकालय की सदस्यता कैसे मिल सकती है?

अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन सभी पुस्तकालय जनता को निःशुल्क सदस्यता देते हैं। सदस्य बनने के आपको ख़ुद पुस्तकालय जाकर आवेदन देना होगा 

क्या मैं किताबें ले सकती/सकता हूँ?

बिल्कुल! आप अपने नज़दीकी फ़ील्ड संस्थान से किताब ले जा सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए लाइब्रेरियन से संपर्क करें। हालाँकि, विश्‍वविद्यालय के पुस्तकालय की सदस्यता सिर्फ़ हमारे कैंपस के लोगों तक ही सीमित है।

पुस्तकालय कब से कब तक खुले रहते हैं?

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक, सोमवार से शनिवार खुले रहते हैं। फ़ाउण्डेशन की छुट्टियों के दिन पुस्तकालय बंद रहेगा।

पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों के बारे में हम कैसे जान सकते हैं?

आप हमारे कैटलॉग के ज़रिए पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। उस कैटलॉग की
लिंक यह है: https://library.azimpremjiuniversity.edu.in

क्या मैं अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन के पुस्तकालयों का इस्तेमाल कर सकता/सकती हूँ?

हाँ, अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन की सभी पुस्तकालयों में पाठक निःशुल्क जा सकते हैं।

अगर आपको यहाँ आपके सवाल का जवाब नहीं मिलता है, तो नीचे दी गई लिंक के ज़रिए हमसे संपर्क करें

© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।