2004-2013
आंध्र प्रदेश आकस्मिक मूल्यांकन अध्ययन
इस अध्ययन में हमने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी और वर्ल्ड बैंक डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स रिसर्च के अर्थशास्त्रियों के साथ कई तरह के मूल्यांकन किए गए। ग्रामीण इलाके में विद्यार्थियों के शैक्षिक नतीजों को बेहतर बनाना हमारा मकसद था। हमने स्कूलों को और शिक्षक उपलब्ध कराए और कक्षा में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों के लिए अनुदान भी दिया। इसके साथ ही हमने विद्यार्थियों के प्रदर्शन और हाजिरी से जोड़कर उनके स्वास्थ्य की भूमिका का मूल्यांकन किया।
Does school choice help rural children from disadvantaged sections? 2002-2004
त्वरित शैक्षिक कार्यक्रम
शिक्षा की गुणवत्ता मुख्यतः शिक्षण और मार्गदर्शन की उपलब्धता पर टिकी होती है। हमने उत्तर-पूर्वी कर्नाटक के 16 ब्लॉकों में मौजूद 1,029 स्कूलों की अध्ययन क्षमता को सुधारने का निर्णय लिया। इसके लिए स्कूलों में पिछड़ रहे विद्यार्थियों को पहचानना और उनकी अध्ययन क्षमता को सुधारना ज़रूरी था। इस काम में मदद करने के लिए शिक्षकों को नियुक्त करना एक कठिन प्रक्रिया थी, जिसकी ज़िम्मेदारी हमने उठाई।
The limits of best practices by Dileep Ranjekar
Accelerated Learning Programme: An End Line Evaluation Study
Learning Curve, Issue I, November 2003
2004-2011
बच्चे के अनुकूल स्कूल
इस पहल में बच्चों के सीखने के स्तर को सुधारने और बेहतर बनाने के लिए सुरक्षित, स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, फ़-सुथरा और ख़ुशनुमा माहौल बनाने कोशिश की गई। यह कार्यक्रम यूनिसेफ़ के सहयोग से चलाया गया था। इस कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा में विद्यार्थियों के परिवार, समुदाय और भागीदारों को शामिल किया गया था।
Nali-kali: a step towards quality education for all
नली-कली|सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर एक क़दम
CFSI: A process document of stakeholder's perspectives
The Child Friendly School Initiative journey, by Umashankar Periodi2001-2008
कम्प्यूटर आधारित शैक्षिक कार्यक्रम
हमने ग्रामीण इलाकों के लोगों और उनकी शैक्षिक आकांक्षाओं पर एक सर्वे किया। इस सर्वे के बाद हमने कर्नाटक के 27 ज़िलों में कम्प्यूटर आधारित शैक्षिक केंद्रों की शुरुआत की। इन केंद्रों ने मुफ्त कम्प्यूटर शिक्षा और शैक्षिक CDs को 225 स्कूलों के बच्चों तक पहुँचाया।
How to make a computer-aided learning programme sustainable
A study on the CALP
Computer aided learning programme: a longitudinal study in Karnataka: a qualitative report2002-2008
लर्निंग गारंटी कार्यक्रम
सन 2002 में हमने ‘अध्ययन गारंटी कार्यक्रम’ की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के तहत उत्तर-पूर्वी कर्नाटक के 1903 निम्न और उच्च प्राथमिक स्कूलों के दाखिलों, हाजिरी और अध्ययन नतीजों की बारीकी से छानबीन की गई। हम विद्यार्थी-शिक्षक सम्बन्ध को क्लासरूम के उत्कृष्ट शैक्षिक स्तर की गारंटी देने वाला मुख्य तत्व मानते हैं। ‘अध्ययन गारंटी कार्यक्रम’ तहत की गई इस छानबीन के परिणामों ने हमारे इन विचारों को और मज़बूती दी।
Learning guarantee programme
The criticality of Pupil Teacher Ratio
Factors that differentiate successful schools
The learning guarantee programme by S Giridhar2003-2010
नम्मा शाले
यह गतिविधि आधारित अनुसंधान कार्यक्रम था। इसे स्कूली सिस्टम में मौजूद ‘असमान सहयोगियों’ को एक प्लेटफॉर्म पर साथ लाने के लिए तैयार किया गया था। ‘नम्मा शाले’ का मकसद संस्थागत प्लानिंग के एक तंत्र के ज़रिए, विद्यार्थियों, शिक्षकों और समुदाय के सदस्यों को गुणात्मक सुधार के एक कार्यक्रम में शामिल करना था।
School community connect for quality education
ಗುಣಮಟ್ಟದ ಶಿಕ್ಷಣಕ್ಕಾಗಿ ಶಾಲೆ ಮತ್ತು ಸಮುದಾಯ2007 – से आज तक
प्रवासी मज़दूरों के बच्चों की शिक्षा
काम की तलाश में शहर-दर-शहर जाने वाले प्रवासी मजदूरों के बच्चों को अपने माँ-बाप के रोज़गार के चलते शिक्षा में रुकावटों का सामना करना पड़ता है। अक्सर निर्माण स्थलों के पास बने अस्थाई घरों में या फ़्लाईओवर के नीचे रहने वाले ऐसे अनगिनत बच्चे बुनियादी शिक्षा और सुविधाओं के बिना ही बड़े होते हैं। योग्यता की परवाह किए बगैर सभी बच्चों को शामिल करने वाला एक पाठ्यक्रम बनाकर हम ऐसे बच्चों को स्कूली शिक्षा के दायरे में लाना चाहते हैं।
Opportunities for children of migrant labour
प्रवासी श्रमिकों के बच्चों के लिए अवसर
Opportunities and Freedom to Learn (India)- UNESCO 