मध्य प्रदेश

where-we-work

मध्य प्रदेश में हमारा काम 2011 में आरंभ हुआ।

वर्तमान में हम भोपाल, दमोह, धार, खरगौन, रायसेन, सागर, सीहोर और विदिशा में काम कर रहे हैं। हमारे काम में शिक्षा, स्वास्थ्य, और अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

शिक्षा

शिक्षा में हमारे काम में आरंभिक बाल्यावस्था शिक्षा से लेकर उच्चतर मध्यमिक तक सभी स्तर शामिल हैं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, स्कूल प्रधानाध्यापकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कॉलेज के अध्यापकों, और राज्य स्तर के संस्थान जैसे- राज्य शिक्षा केंद्र (आर एस के) और समग्र शिक्षा अभियान के साथ कार्य करते हैं। हम इनके साथ विभिन्न माध्यमों से जुडते और काम करते हैं।

madhya-education

31

टीचर लर्निंग सेंटर (टी एल सी) संचालित

12,200+

आंगनवाड़ी शिक्षकों के साथ काम

20,500 +

प्रारम्भिक स्कूल शिक्षकों के साथ काम

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना 2010 में हुई थी। इसका दूसरा कैंपस भोपाल में 2023 में स्थापित हुआ। हम स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के अनेक कोर्स ऑफर करते हैं।

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप

इस स्कॉलरशिप की शुरुआत 2024 में वंचित पृष्ठभूमि की लड़कियों को कॉलेज शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने के लिए की गई थी। इस स्कॉलरशिप से 18000 से भी अधिक छात्राओं को 2024-25 में शामिल किया गया है। इस स्कॉलरशिप में अब मध्य प्रदेश के सभी जिले शामिल हैं।

स्वास्थ्य

हमने अपना कार्य 2025 में खरगौन जिले के माहेश्वर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर शुरू किया था। हम वर्तमान में गाँवों में अंतिम छोर की सेवाओं और उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) और आंगनवाड़ी केंद्रों (AWC) पर सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार कर रहे हैं।

madhya-health

शिशु घर (क्रेच)

हमने 2025 में धार जिले में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सात शिशु घर आरंभ किए थे। इनके माध्यम से हम वंचित समुदायों के सात माह से तीन वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना चाहते हैं।

अन्य क्षेत्र

अनुदान

मध्य प्रदेश में हम 122 सहयोगी संस्थानों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ये संस्थान बाल अधिकार, अपंगता, लैंगिक न्याय, गवर्नेंस, भूमि, जल और जंगल जैसे मुद्दों पर काम कर रहे हैं।

हमारे साथ जुड़ें

अपने कौशल/ दक्षताओं और अपने उद्देश्य के अनुरूप नए पदों में अपने लिए चयन करें

दस्तावेज़ में दिये सभी आंकड़े अप्रैल 2026 के हैं, ये हर वर्ष  बदलते हैं ।

© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।