होम » इंटरव्यू की प्रक्रिया क्या है और मैं कैसे शुरुआत करूँ?
इंटरव्यू की प्रक्रिया क्या है और मैं कैसे शुरुआत करूँ?
शिक्षक और शिक्षकेत्तर भूमिकाओं के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया अलग-अलग होती है। अगर आपका आवेदन, प्रक्रिया में आगे बढ़ गया है, तो इस बारे में आपको सूचना दे दी जाएगी। किसी भी नौकरी की पोस्टिंग के लिए आप विश्वविद्यालय की आधिकारिक जॉब पोस्टिंग वेबसाइट (https://azimpremjiuniversity.edu.in/jobs) देख सकते हैं। यहाँ से आप सभी मौजूदा जॉब पोस्टिंग वाले पेज पर ले जाए जाएँगे। हर एक जॉब की पोस्टिंग में आवेदन की प्रक्रिया साफ़-साफ़ बताई गई होती है, जिसमें नौकरी की जगह, क्या करना होगा, भूमिका, विशेषज्ञता का क्षेत्र, नौकरी विवरण, ज़रूरतों और कौन-कौन से दस्तावेज़ ज़रूरी हैं, इसके साथ आवेदन प्रक्रिया शामिल होती है। फिर आप बताए गए ई-मेल आईडी पर ज़रूरी दस्तावेज़ भेज सकते हैं, जिसके बाद टीम द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी।