होम » मुझे किस तरह का अनुभव मिलेगा?
मुझे किस तरह का अनुभव मिलेगा?
आप स्कूल और समुदाय के बारे में अनुभव ले सकेंगे, ये अनुभव आपको नीचे दी गई बातों में सक्षम बनाएगा:
- आप कक्षा में सिखा सकेंगे।
- आप ज़मीनी स्तर से ऊपर तक शिक्षा की समझ विकसित कर सकेंगे, यानी स्कूल/ गाँव के स्तर से ऊपर तक
- स्कूल को एक व्यवस्था के रूप में समझ पाएँगे और इस व्यवस्था से जुड़ी उन बातों को समझ पाएंगे, जो इसके काम करने के तरीके पर असर डालती हैं।
- स्थानीय शासन, समुदाय और स्कूल के बीच के आपस के जुड़ावों को समझ पाएंगे।
- शिक्षा व्यवस्था के ढाँचे और उसके शासन को समझ पाएंगे, प्रदेश/ ज़िलों के कई विभागों से संपर्क कर पाएंगे।
- कार्यरत शिक्षकों के पेशेवर विकास के लिए व्यवस्थित प्रक्रिया की आवश्यकता को समझना, शिक्षक व्यावसायिक विकास और समर्थन से संबंधित गतिविधियों में भाग लेना।