मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य शिक्षा

Health

हम शिक्षण और प्रशिक्षण के द्वारा स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत लोगों को मजबूती प्रदान करना चाहते हैं।

मेडिकल कॉलेज

हमारा पहला अस्पताल राँची, झारखंड में बन रहा है। ये अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के तीसरे कैंपस में होगा। इस समेकित कैंपस में अस्पताल, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग व अन्य संबंधित कॉलेज, छात्रावास, स्टाफ के लिए निवास और एक स्कूल होगा। यह 1500 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कुछ चरणों में पूरा होगा। इसका निर्माण चल रहा है। अस्पताल का पहला चरण 2027 में 230 बिस्तरों के साथ आरंभ होगा।

स्वास्थ्य शिक्षा

हमारा सार्वजनिक स्वास्थ्य में स्नातकोत्तर (मास्टर इन पब्लिक हेल्थ) कार्यक्रम अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, भोपाल कैंपस में चल रहा है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य और इससे सम्बद्ध कार्यों से जुड़े पेशेवरों को भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम बनाता है। यह पेशेवर लोगों को भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य को समता, अधिकार और न्याय के आधार पर समझने में मदद करता है।

© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।