पोषण एक बच्चे की सेहत, उसके सीखने और सर्वांगीण विकास में निर्णायक भूमिका निभाता है।

इस बात को समझते हुए हम वंचित समुदायों के छोटे बच्चों और छात्रों में कुपोषण की बड़ी समस्या पर ध्यान दे रहे हैं।

ग्रामीण और दूर-दराज़ के इलाकों में जागरूकता, देखभाल स्थानों, और वहाँ तक लोगों की पहुँच में खामियों के कारण शिशुओं और छोटे बच्चे के लिए कुपोषण का जोखिम बड़ा है। समुदाय आधारित शिशु घर के माध्यम से फाउंडेशन सात माह से तीन वर्ष के बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान, पोषक भोजन और समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवा रहा है, साथ ही परिवारों की स्थानीय आजीविका में भी मदद कर रहा है।

कुल मिलाकर, इन पहलकदमियों का उद्देश्य भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य परिणाम और शिक्षा के लिए बच्चों की तैयारी है, जो बच्चों की सेहत और विकास के लिए एक मजबूत आधारशिला बन रही है।

© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।