वंचित समुदायों की स्वास्थ्य संबंधी वास्तविकताओं के बारे में अपनी समझ बेहतर करने के लिए हम स्वतंत्र रूप से सार्वजनिक स्वास्थ्य पर शोध कर रहे लोगों का सहयोग करते हैं और स्वयं भी शोध करते हैं।

हम अपने प्रत्यक्ष काम के हिस्से के रूप में ये शोध अध्ययन करते हैं, और हम शोध अनुदानों के माध्यम से अन्य संस्थाओं को भी मदद करते हैं। इस कार्यक्रम में हमारे स्वास्थ्य संबंधी कार्य की प्राथमिकताओं के बारे में पड़ताल करने, देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य के बारे में बारीक, डाटा आधारित छवि को समझने और संभावित हल खोजने में मदद करते हैं।
स्वास्थ्य शोध अनुदान के लिए अभी तक दो आमंत्रण 2023 और 2025 में सामुदायिक और जन स्वास्थ्य के बारे में शोध कर रहे संस्थानों हेतु किए गए।
भविष्य के आमंत्रण की सूचना के लिए यहाँ साइन-अप करें
हम वर्तमान में अपने सहयोगी संस्थाओं के साथ शोध कर रहे हैं ताकि गाँव और शहर के गरीब समुदायों की स्वास्थ्य संबंधी वास्तविकताओं को समझा जा सके।
